सावन के प्रथम सोमवार पर डीएम एवं एसपी ने शिवबाबा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के साथ जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव बाबा धाम का भ्रमण कर श्रद्धालुओं/ कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, दर्शन-पूजन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पेयजल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस अवसर पर धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए समुचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित पाई गईं। मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्श्रथा सुदृढ़ पाई गई। श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन एवं पूजन करते रहे।

रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। Read More रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए।

इंडियन आइडल पहली बार फ्री-टू-एयर सोनी पल पर होगा प्रसारित। Read More इंडियन आइडल पहली बार फ्री-टू-एयर सोनी पल पर होगा प्रसारित।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर श्रद्धालुओं की सहायता करने तथा यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

नाबालिग का अश्लील वीडियो दिखा कर बनाया दबाव, भगा ले जाने का आरोप Read More नाबालिग का अश्लील वीडियो दिखा कर बनाया दबाव, भगा ले जाने का आरोप

जिलाधिकारी ने सावन माह एवं कावड़ यात्रा की दृष्टिगत जनपद में समस्त शिवालयों, घाटों एवं मार्गों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार