सोनभद्र में पंचायत उत्सव भवन निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

141 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत अरंगी में बनेगा पंचायत उत्सव भवन, दिये पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद की ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत अरंगी में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण कार्य हेतु 141.00 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

यह निर्माण कार्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य पूरी तरह पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो। कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाएगा तथा निर्माण कार्य की प्रारंभ, मध्य एवं अंतिम चरण की जियो-टैगिंग कराई जाएगी।

एटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी तोड़ने में नाकाम रहा चोर Read More एटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी तोड़ने में नाकाम रहा चोर

उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण किया जाए तथा स्वीकृत डीपीआर एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्था एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अभय कुमार सिंह के अध्यक्षता में सीएचसी हर्रैया सभागार में सीएचओ की समीक्षा बैठक का आयोजन Read More प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अभय कुमार सिंह के अध्यक्षता में सीएचसी हर्रैया सभागार में सीएचओ की समीक्षा बैठक का आयोजन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप पंचायत उत्सव भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित भवन उपलब्ध हो सके।

पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने किया हल षष्ठी पर्व पर पूजा Read More पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने किया हल षष्ठी पर्व पर पूजा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार