इटवा में बीईओ महेंद्र कुमार का विदाई समारोह, शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

इटवा विकास क्षेत्र में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी  महेंद्र कुमार के शासन द्वारा पदोन्नति के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), चंदौली में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर नियुक्त होने पर शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
इटवा विकास क्षेत्र में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी  महेंद्र कुमार के शासन द्वारा पदोन्नति के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), चंदौली में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर नियुक्त होने पर शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय परिसर में  भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं बीआरसी कर्मचारियों ने उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह, डायरी, पेन और पुष्प मालाएं भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के दौरान उपस्थित शिक्षक भावुक दिखाई दिए और पूरे कार्यक्रम का माहौल गमगीन रहा।
 
समारोह में वक्ताओं ने महेंद्र कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया तथा शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने कहा कि प्रकृति का नियम है कि परिवर्तन जीवन का हिस्सा है, लेकिन महेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग को नई दिशा मिली। उन्होंने उनकी पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी रहा।
 
अपने संबोधन में महेंद्र कुमार ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ बच्चों के हित में कार्य करें तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों और सूचनाओं का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि इटवा की शैक्षणिक व्यवस्था आगे भी निरंतर प्रगति करेगी।
 
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के लेखाकार  अखिलेश्वर मिश्रा ने शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमालाएं भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके स्वर्णिम कार्यकाल की सराहना किया।
 
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद इमरान, कपिल तिवारी, हेमंत गुप्ता, अमरजीत सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, स्नेहा प्रभाकर, उपेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, शत्रुघ्न चतुर्वेदी, सूरज चौधरी, चंद्र प्रकाश वर्मा, अखिलेश्वर मिश्रा, मनोज उपाध्याय, अकील हैदर रिजवी प्रिंस सैनी, शिवपूजन, संतोष कुमार, रामेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें