जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राबर्ट्सगंज में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्यशाला, संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता श्याम नारायण कुशवाहा द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहकर प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी Read More अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं पर्यावरणविदों ने नदी संरक्षण, जल संसाधन प्रबंधन, जैव विविधता, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, दिये आवश्यक दिशा निर्देश Read More जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित गौरव, जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम, कविता यादव (सोशल एक्टिविस्ट), कैमूर वन्यजीव प्रभाग के फॉरेस्टर यादवेंद्र मिश्रा एवं वाइल्डलाइफ गार्ड अभिनीत सिंह, सोनभद्र वन प्रभाग, राबर्ट्सगंज रेंज के वन दरोगा चंदन सिंह एवं फॉरेस्टर बबुआ यादव, जिला पर्यावरण समिति के प्रमोद (एनवायरनमेंटलिस्ट), नगर पालिका परिषद के संत कुमार एवं

पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने किया सोनभद्र पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण ,  दिये आवश्यक दिशा निर्देश Read More पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने किया सोनभद्र पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पवन कुमार (अर्बन कोऑर्डिनेटर), माई भारत (MY Bharat) के प्रतिनिधि अनमोल सोनी एवं राहुल, जिला गंगा समिति के गंगा वॉलंटियर अभिषेक यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार