निर्माणाधीन पुल बना मुसीबत, गंगवा नाले का बहाव बढ़ने से आवागमन ठप

दर्जनों स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से जांच व कार्रवाई की मांग

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर। हलिया विकास क्षेत्र में बनवां-नौगवां संपर्क मार्ग से तुलसीपुर संपर्क मार्ग के बीच गंगवा नाले पर निर्माणाधीन पुल लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। पांच माह से निर्माणाधीन पुल का कार्य अधूरा पड़े रहने के कारण बरसात में नाले का जलस्तर बढ़ते ही आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इसका सबसे अधिक असर तुलसीपुर, नेवादा और बनवां के

ग्रामीणों के साथ-साथ कंपोजिट विद्यालय बनवां में पढ़ने वाले दर्जनों विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जिनका पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रपटा की जगह पुल निर्माण के लिए करीब पांच माह पहले नींव की खुदाई कर कार्य शुरू किया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य धीमी गति से चलता रहा और आज तक पूरा नहीं हो सका। बरसात में नाले का तेज बहाव होने से लोगों का आवागमन पूरी

 निर्माणाधीन पुल बना मुसीबत, गंगवा नाले का बहाव बढ़ने से आवागमन ठप

अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी होगी पहली प्राथमिकता -नवागत एस एस आई राम किशोर Read More अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी होगी पहली प्राथमिकता -नवागत एस एस आई राम किशोर

तरह बंद हो गया है। शुक्रवार सुबह गंगवा नाले की तेज धारा पार करते समय एक बाइक सवार बहने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासी कृष्णचंद्र पांडे ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यदायी संस्था, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता और

बांध रोड पर: बेकाबू स्विफ्ट ने 3 मासूमों समेत 4 को रौंदा, दो की मौत Read More बांध रोड पर: बेकाबू स्विफ्ट ने 3 मासूमों समेत 4 को रौंदा, दो की मौत

ठेकेदार पर निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि निर्माण कार्य जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया है। जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा नदी में डूबे युवक की बरामदगी नहीं होने से परिवार मायूसी Read More संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा नदी में डूबे युवक की बरामदगी नहीं होने से परिवार मायूसी

ग्रामीणों के अनुसार पुल अधूरा होने के कारण अब लोगों को लगभग 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर नैड़ी कठारी वाया कजिया बंधी होते हुए बनवां पहुंचना पड़ रहा है। इससे किसानों, राहगीरों और दैनिक आवागमन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं कंपोजिट विद्यालय बनवां में अध्ययनरत तुलसीपुर, नेवादा और आसपास के गांवों के

दर्जनों बच्चों की नियमित पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार