मेघावी छात्र छात्राओं को पुलिस उपाधीक्षक ने किया प्रोत्साहित।  

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

चुनार, मीरजापुर।

संवाददाता अनिल मिश्रा

मीरजापुर।चुनार क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव ने मंगलवार को सीओ सभागार में आयोजित 10 वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले जनता जनार्दन इंटर कालेज कोलना के छात्र निखिल सिंह व छात्रा आकांक्षा व बोधनरायण इंटर कालेज कुशहा की छात्रा आंचल व ठाकुर शिवप्रसाद इंटर कालेज जघई प्रयागराज से रोशनी यादव  को

प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रों के साथ ही उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।  सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव ने कहा कि आत्मविश्वास अच्छी बात है लेकिन यह मत मानिए कि मैं ही सत्य हूं या मैं ही सब कुछ जानता हूं इस भ्रम में कभी मत रहिए व्यक्ति तब असफल होता है जब वह आत्मविश्वास में

मीरजापुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने किया अकोढ़ी और चौकठ का निरीक्षण Read More मीरजापुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने किया अकोढ़ी और चौकठ का निरीक्षण

आकर छोटी-छोटी बातों का नजर अंदाज करने लगता है जब आप साफ नियत और ईमानदारी के साथ किसी भी क्षेत्र में काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी व्यवहारिक ज्ञान से खुद को मजबूत बनाइए अपनी परंपराओं को समझिये।  कार्यक्रम का आयोजन क्रेडिट एक्सिस इंडिया फाउंडेशन जमुई के द्वारा किया गया।

चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, कल से बूथ स्तर पर शुरू होगा प्रचार: अखिलेश Read More चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, कल से बूथ स्तर पर शुरू होगा प्रचार: अखिलेश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार