भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष का आरोप- स्कूल बंद किए जा रहे, छात्रों और युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Swatantra Prabhat Picture
Published On

अजय यादव -लखनऊ

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है, जिससे छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 22 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को विलय (मर्जर) और अन्य कारणों का हवाला देकर बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के मंदिरों की बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जहां से बच्चों की शिक्षा की शुरुआत होती है, भाजपा सरकार वहीं से व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कई विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में हैं, कहीं बिजली और पंखों की समस्या है तो कहीं बारिश के दौरान छतों से पानी टपकने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

लखनऊ में विद्युत संविदा कर्मचारियों का सत्याग्रह, 14 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Read More लखनऊ में विद्युत संविदा कर्मचारियों का सत्याग्रह, 14 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा और रोजगार कभी प्राथमिकता नहीं रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और छात्र-नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बोले : भाजपा के दबाव में मदरसा गिराया गया :  सपा प्रदर्शन करेगी Read More नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बोले : भाजपा के दबाव में मदरसा गिराया गया :  सपा प्रदर्शन करेगी

उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र भाजपा की शिक्षा नीतियों से नाराज हैं और आने वाले समय में युवा इसका जवाब देंगे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने नए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने के बजाय पुराने संस्थानों को कमजोर किया है।

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती पर उठे सवाल Read More नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती पर उठे सवाल

सपा अध्यक्ष ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इसे तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालयों को नुकसान पहुंचाने वाले कभी समाज के हितैषी नहीं रहे। उन्होंने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा और मजबूती की मांग की।

uttar pradesh akhilesh yadav lucknow swatantra prabhat bjp News SP politics भाजपा स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश लखनऊ सरकारी स्कूल समाजवादी पार्टी छात्र सपा राजनीति युवा students विश्वविद्यालय रोज़गार कॉलेज rampur Samajwadi party प्रेस वार्ता University press conference primary schools समाचार education system youth education crisis स्कूल बंद प्राथमिक विद्यालय Uttar Pradesh Politics उत्तर प्रदेश राजनीति अखिलेश यादव बुनियादी सुविधाएँ शिक्षा का अधिकार शिक्षा व्यवस्था विपक्ष शिक्षा सुधार सरकारी विद्यालय परीक्षा व्यवस्था Education Policy Public Education Government Schools Employment Education Reforms शिक्षा संकट शिक्षा नीति Opposition Examination System Mohammad Ali Jauhar University स्कूल मर्जर School Merger सरकारी शिक्षा School Closure College मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर Right to Education Public Schools Basic Infrastructure जर्जर स्कूल भवन Dilapidated School Buildings शिक्षा पर बयान Education Statement

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें