डगमगपुर में बड़ा हादसा: सुबह 6 बजे बिजली का तार सुधारने पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर।पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। बिजली का तार सुधारने के लिए नीम के पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

 करंट लगने के बाद वह पेड़ से नीचे आ गिरा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे से जुड़ी मुख्य जानकारी:
घटना का समय: सुबह 6:00 बजे

  मृतक का नाम: अजरुद्दीन उम्र करीब 40 वर्ष), पुत्र गफ्फार

कर्णावती नदी में एक मंदबुद्धि महिला ने पुल से छलांग लगा दी। Read More कर्णावती नदी में एक मंदबुद्धि महिला ने पुल से छलांग लगा दी।

 शनिवासी: कुताहा, थाना अहरौरा (जिला मिर्जापुर)
  घटना स्थल: डगमगपुर, पड़री थाना क्षेत्र, मिर्जापुर
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजरुद्दीन सुबह-सुबह लगभग 6 बजे बिजली का तार सही करने के लिए नीम के पेड़ पर चढ़े थे। 

बाइक से गिरकर घायल हुआ युवक Read More बाइक से गिरकर घायल हुआ युवक

डगमगपुर में बड़ा हादसा: सुबह 6 बजे बिजली का तार सुधारने पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

बाढ़ को देखते हुए सीखड़ गौ आश्रय केंद्र से पशुओं को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। Read More बाढ़ को देखते हुए सीखड़ गौ आश्रय केंद्र से पशुओं को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

कार्य के दौरान अचानक वह प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और संतुलन बिगड़ने के कारण पेड़ से नीचे आ गिरे। इस अप्रत्याशित दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पड़री थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई (पोस्टमार्टम व अन्य प्रक्रिया) शुरू कर दी है। 

इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार