नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत
कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बस्ती। जनपद बस्ती के राम-जानकी मार्ग स्थित कलवारी चौराहे पर शनिवार तड़के करीब सुबह 4 बजे स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बस्ती की ओर से आ रहा था, जबकि स्कॉर्पियो कुदरहा की तरफ से कलवारी चौराहे की ओर पहुंच रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दुर्घटना में रविशंकर (40 वर्ष) पुत्र रामलखन निवासी मजहवा कला थाना रुधौली, बाकर हुसैन (55 वर्ष) निवासी कथर पुरवा रुधौली, मोहम्मद फैजान (18 वर्ष) पुत्र बाकर हुसैन, अब्दुल सत्तार (45 वर्ष) पुत्र अमजद अली निवासी सेमरियावां, समसुद्ज्वाहार (40 वर्ष) पुत्र गुलाम नवी निवासी गंगौली जनपद संतकबीरनगर, उस्मान (25 वर्ष) पुत्र गुलाम नवी निवासी गंगौली तथा बीरबल महतो (40 वर्ष) पुत्र कन्हैया महतो निवास सिवान, बिहार सहित कई अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही राम-जानकी मार्ग के देवदूत के रूप में विख्यात डॉ. प्रेम त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। उनके प्रयासों से घायलों को शीघ्र बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने में 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम ने भी सराहनीय भूमिका निभाई। एम्बुलेंस संख्या यूपी-32 ईजी-4418 के ईएमटी सतीश यादव एवं पायलट गोविंद यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं एम्बुलेंस संख्या यूपी-32 बीजी-8644 के ईएमटी उत्तम तथा पायलट रमेश ने भी बिना समय गंवाए राहत कार्य में भाग लेते हुए घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीरबल महतो, रविशंकर, उस्मान और बाकर हुसैन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। स्थानीय लोगों ने डॉ. प्रेम त्रिपाठी तथा 108 एम्बुलेंस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध हो सका। वहीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात sant kabir nagar police investigation Basti Road Accident बस्ती सड़क हादसा District Hospital Referral Emergency Rescue गंभीर घायल Ram Janaki Marg कलवारी चौराहा Kalwari Chauraha स्कॉर्पियो पिकअप टक्कर Scorpio Pickup Collision राम जानकी मार्ग 108 Ambulance Service डॉ प्रेम त्रिपाठी Bihar Passenger


Comments