संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी भरे कलश के साथ निकली शोभायात्रा

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकरनगर

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर मंदिर से अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अंकित मंडेला द्वारा लाए गए जन्मस्थली की पावन मिट्टी से भरे कलश का जिले में भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी दर्जनों चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ में पावन कलश को विराजमान कर पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक लाया गया। शोभायात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के जयघोष लगाए तथा पुष्पवर्षा कर कलश का स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचने पर पावन कलश का स्वागत किया गया।

IMG-20260730-WA1265

एक बार भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु: डॉ दिनेश शर्मा  Read More एक बार भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु: डॉ दिनेश शर्मा 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि संत रविदास जी भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान संत थे जिन्होंने समाज को समानता, समरसता, मानवता, प्रेम और भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया। कहा कि वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी का जिले में आगमन हम सभी के लिए गौरव, आस्था और प्रेरणा का विषय है। यह केवल मिट्टी नहीं, बल्कि संत परंपरा, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के महान मूल्यों का प्रतीक है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संतों, महापुरुषों और समाज सुधारकों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनकी विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि आगामी दिनों में जिले के प्रत्येक मंडल और शक्ति केंद्र पर कलश पहुँचेगा।

अंबेडकर नगर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य दिव्य तिरंगा यात्रा Read More अंबेडकर नगर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य दिव्य तिरंगा यात्रा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विनय पाण्डेय के साथ साथ भाजपा पदाधिकारी, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, गीत के जरिए साधा निशाना Read More राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, गीत के जरिए साधा निशाना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें