नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बाग की झाड़ियों में मिला 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव।
मऊआइमा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तिलक का पूरा गांव स्थित एक बाग की झाड़ियों में लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
मऊआइमा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तिलक का पूरा गांव स्थित एक बाग की झाड़ियों में लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी मऊआइमा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान करने के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान और घटना के संबंध में सुराग जुटाए जा रहे हैं।

Comments