संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतों में 5 का हुआ मौके पर निस्तारण

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज (रायबरेली) तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 5, विकास विभाग की 5 तथा अन्य विभागों से संबंधित 3 शिकायतें शामिल रहीं। शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
 
इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी महराजगंज चंद्र प्रकाश गौतम को सौंपा। ज्ञापन में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी के विरुद्ध कांग्रेस के कथित नेताओं द्वारा सुनियोजित ढंग से असत्य एवं भ्रामक प्रचार कर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया।
 
भाजपा के जिला महामंत्री सरोज गौतम (एडवोकेट) के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि रायबरेली में पासी समाज का भाजपा के प्रति बढ़ता समर्थन कुछ विपक्षी नेताओं को रास नहीं आ रहा है। इसी कारण कथित रूप से दुष्प्रचार कर समाज में भ्रम फैलाने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
ज्ञापन में प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव (एडवोकेट) सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार