नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन
99 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह गत 31 जुलाई को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में भाग लेने वाले 99 विद्यार्थियों को जिला आयुक्त के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। चित्रकला, नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह प्रमाणपत्र दिया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य प्रणब मुखर्जी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा असम प्रदेश समिति के सदस्य उमाशंकर बनिया, विद्यालय के प्राचार्य देवाशीष सिन्हा, सेवानिवृत्त प्राचार्य ब्रजगोपाल सिन्हा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृणाल कांति सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे। कार्यशाला में आशुतोष सिन्हा, रुहित दास और पीयूष सिन्हा ने प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। मुख्य संयोजक मनोरंजन सिन्हा (राणु) के संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत दिवंगत नृत्यगुरु वीरेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों, अतिथियों तथा स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सरकार की इस पहल को आगे बढ़ाने में अभिभावकों से निरंतर सहयोग की अपील की।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात CVP Higher Secondary School श्रीभूमि समाचार Sribhumi News School Event Certificate Distribution दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल ग्रीष्मकालीन कार्यशाला Summer Workshop छात्र प्रमाणपत्र वितरण सांस्कृतिक प्रशिक्षण Cultural Education चित्रकला Dance Music Training Assam Education भाजपा असम विद्यार्थी सम्मान


Comments