देश में एनर्जी की कमी नहीं हैं : पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

कपिलवस्स्तु स्तूप पर लाइट साउण्ड शोे तथा विपश्यना पार्क का उद्घाटन से जिले के विकास को एक नई दिशा मिलेगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 
 
 
 
 
 
 
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
 
 
 
 
 सिद्धार्थनगर। भारत सरकार के मंत्री  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, हरदीप सिंह पुरी द्वारा  सांसद  जगदम्बिका पाल,  विधायक  श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा  दीपक मौर्या, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह, सीडीओ बलराम सिंह के साथ कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन किया गया। 
 मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी ने गार्ड ऑफ आनर की सलामी ली। कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो विधिवत पूजन कर शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया तथा भन्तेगणों से वार्ता किया। इसके साथ ही स्तूप की परिक्रमा किया। 
इसके पश्चात  मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी द्वारा  सांसद  जगदम्बिका पाल,  विधायक श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह के साथ विपश्यना पार्क का उद्घाटन किया। 
 उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर्यटन सुविधा केन्द्र पर विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
 पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओं द्वारा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात काला नमक चावल तथा गौतम बुद्ध पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित किया गया। 
कार्यकम को संबोधित करते हुए मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे अत्यन्त प्रसन्नता है कि आज सिद्धार्थनगर आने का अवसर मिला है। 2017 में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे अपने मंत्रीमण्डल में शामिल किया। सीएसआर के अन्तर्गत कम्पनियां अपने लाभ का 02 प्रतिशत देती है जिससे विकास का कार्य कराया जाता है।  प्रधानमंत्री नारी शक्ति का सम्मान कर रहे है। उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत सी योजनायें चलायी गयी है। सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत शौचालय का निर्माण कराकर गांवों को ओडीएफ किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 04 करोड़ आवास बने है तथा 2024 के बाद 03 करोड़ नये आवास बनाने का संकल्प लिया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त करने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। 2014 में पूरे देश में सिर्फ 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे।  प्रधानमंत्री  ने उज्जवला योजनान्तर्गत 12 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया है। अन्य देशों में गैस और पेट्रोल की समस्या है लेकिन हमारे देश में स्थिति सामान्य है तथा मूल्य में बढ़ोत्तरी नही किया गया है। सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम किया गया है।  सांसद  जगदम्बिका पाल  ने जो भी प्रोजेक्ट की मांग किया है उसे शीघ्र ही पूरा किया जायेगा। 
 इस दौरान सांसद  जगदम्बिका पाल ने  मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे विश्व में तेल की समस्या थी लेकिन  पेट्रोलयम मंत्री के नेतृत्व में हमारे देश में स्थिति सामान्य रही।  गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को शान्ति अंहिसा और करूणा का सन्देश दिया। खुदाई में मिले गौतम बुद्ध के अवशेष को वापन लाने का काम  प्रधानमंत्री  ने किया है।
 विधायक श्यामधनी राही  मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह जनपद आंकाक्षी जनपद है। आज कपिलवस्स्तु स्तूप पर लाइट साउण्ड शोे तथा विपश्यना पार्क का उद्घाटन होने  से जनपद के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। 
इस अवसार पर जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौैर्या ,प्रबन्ध निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेट्रोनेट एल.एन.जी. लिमिटेड  ए0के0 सिंह,  गोविन्द माधव,  विक्रम सिंह,  सांसद  प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पीडी0 अनिल कुमार, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह सहित भारी संख्या में जनसमूह व अन्य  उपस्थित रहे ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें