मेडिकल असेसमेंट कैम्प में 175 बच्चों की हुई जांच 165 बच्चों का बना प्रमाण-पत्र

समग्र शिक्षा के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में कक्षा 1 से 12 तक अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
समग्र शिक्षा के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में कक्षा 1 से 12 तक अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर, लोटन एवं नौगढ़ में संपन्न हुआ । कैम्प का आयोजन जिला समन्वयक समग्र शिक्षा करुणा पति त्रिपाठी द्वारा किया गया ।
 
कैंप में कुल 175 बच्चे उपस्थित हुए। जिसमें से 165 बच्चे प्रमाण पत्र हेतु चिन्हित किए गए। सेरेब्रलपाल्सी/अस्थि दिव्यांग के 61, बौद्धिक अक्षम के 50, श्रवण बाधित के 33, दृष्टि दिव्यांग के 21, तथा 05 बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया साथ जांच के दौरान 05 बच्चे प्रमाण पत्र हेतु अपात्र पाए गए ।
 
करुणा पति त्रिपाठी ने बताया कि 05 अगस्त को बीआरसी खेसरहा में मेडिकल असेसमेन्ट कैम्प लगाया जाएगा।
     
कैम्प में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज/संयुक्त जिला चिकित्सालय के आर्थो0 सर्जन डॉ0 विमल द्विवेदी, नेत्र सर्जन डॉ0 आर0के वर्मा, ई0 एनटी सर्जन डॉ0 संजय कुमार शर्मा, साइकेट्रिस्ट डॉ0 विशाल गौतम, ऑडियोलॉजिस्ट, बृजदीप कुमार, ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट हरिश्चंद्र 
के अलावा शिक्षक राघवेंद्र मिश्र, विनोद मिश्र, सतीश चंद्र, पूर्णिमा पाण्डेय एवं फिजियोथेरेपिस्ट में खुर्शीद आलम आदि उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें