संत रविदास ने सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश : संजय श्रीवास्तव
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रयागराज के जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रयागराज के जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास जी महान संत एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सभी जाति-समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य ईश्वर का अंश है, इसलिए सभी का समान सम्मान किया जाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम, समानता एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महामंत्री कृष्ण कुमार शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, बेनी माधव मंदिर के महंत दामोदर तिवारी, भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश थापा, डॉ. सुभाष कुशवाहा, महेश वर्मा, रामजी श्रीवास्तव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
prayagraj swatantra prabhat uttar pradesh news sant ravidas religious event bjp prayagraj BJP Kisan Morcha Naini social harmony Community Service Sanjay Srivastava BJP Leaders Neeraj Sharma Krishna Kumar Shukla Ravidas Jayanti Celebration Guru Ravidas Jayanti Temple Visit Damodar Tiwari Rajesh Thapa Cultural Celebration


Comments