सपा का पीडीए सम्मेलन संपन्न

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक एकता/ पीडीए सम्मेलन सपा जिला अध्यक्ष  लालजी यादव  की अध्यक्षता में आरके पैलेस में संपन्न हुआ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर ।
 
समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक एकता/ पीडीए सम्मेलन सपा जिला अध्यक्ष  लालजी यादव  की अध्यक्षता में आरके पैलेस में संपन्न हुआ।
 
मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती  ने  पीडीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  बाबा साहब ने अपने अंतिम समय में अपने समाज से कहा कि हमारे कारवां को आगे बढ़ा देना लेकिन इसे कभी कमजोर मत होने देना।
 
भाजपा ने 2024 के चुनाव में कहा कि सरकार बनाने के लिए 272 और संविधान बदलने के लिए 426 सांसद जिताने की बात करती थी परंतु लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश का दलित समाज साइकिल को वोट देकर समाजवादी पार्टी के साथ चला गया और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने का काम किया और भाजपा के संविधान बदलने के इरादों पर पानी फेर दिया समाजवादी पार्टी बाबा साहब और उनके विचारों को मानती है। उत्तर प्रदेश का दलित समाज बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ जा रहा है आज हमें इस साजिश को समझना होगा और भाजपा से लड़ने के साथ-साथ  बसपा को भी समझना होगा और दलित वोट के विभाजन को हर हाल में रोकना होगा। बाबा साहब ने तमाम यातनाओं को सहते हुए बहुत बड़ी कुर्बानी देकर हमें यह संविधान दिया है संविधान में बाबा साहब की आत्मा बसती है आज इस संविधान को बदलने  की बात की जा रही है यह एक बड़ी लड़ाई है।
 
      डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून ने कहा कि 2027 का चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि संविधान और आपके बच्चों के भविष्य को बचाने का चुनाव है अपने समाज और अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए दलित समाज को आगे आना होगा।
 
    इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह बेचई यादव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बहरैची प्रसाद भारती ने किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें