प्रयागराज को मिलेगा लखनऊ की तर्ज पर आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड सहित विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उनके साथ मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की मौजूदगी तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मीडिया से बातचीत करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रयागराज की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में लखनऊ की तर्ज पर एक आधुनिक एवं बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना की जाएगी, जिससे गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को लखनऊ या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे प्रयागराज सहित आसपास के जनपदों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
prayagraj swatantra prabhat prayagraj news brajesh pathak uttar pradesh health trauma center hospital inspection public health SRN hospital Yogi Adityanath Government Swaroop Rani Nehru Hospital Deputy Chief Minister UP Motilal Nehru Medical College Healthcare Services Medical Infrastructure Healthcare Development Patient Care Health Minister UP Super Speciality Hospital Emergency Ward


Comments