शिवराज पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना शिवराज पुर क्षेत्र अंतर्गत गांव शाह निवादा में मंगलवार देर रात एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली,,
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण।
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना शिवराज पुर क्षेत्र अंतर्गत गांव शाह निवादा में मंगलवार देर रात एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली,,दशवी की छात्रा पूर्णिमा 16 वर्ष ने अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर घर के अंदर छत के कुंडे से लटक कर जान दे दी,,छात्रा के पिता चंद्रशेखर ने बुधवार सुबह लगभग आठ बजे शिवराज पुर थाने में घटना की जानकारी दी, परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें पूर्णिमा के फांसी के फंदे से लटके होने का पता चला, उन्होंने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी,, पूर्णिमा क्षेत्र के रामसहाय इंटर कालेज में दशवी की छात्रा थी, उसके बड़े भाई अनिरुद्ध और एक छोटा भाई आयॅन हैं पिता खैती किसानी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं,, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार व सुनील कुमार व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंची,शव को फंदे से उतारा हुआ पाया गया, है साक्ष्य संकलन के पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएंगी,, आत्महत्या के कारणों का की जांच पड़ताल जारी है।
swatantra prabhat uttar pradesh news police investigation kanpur crime news Kanpur Rural News Family Tragedy Minor Girl Death Case UP Local News Postmortem Report student safety breaking news Kanpur Shivrajpur Police Class 10 Student Death Kanpur Rural Incident Student Found Dead Ram Sahay Inter College Minor Death Investigation Child Welfare Awareness Shivrajpur Village News India News > Note: The tags are written in a factual and responsible manner and avoid sensationalizing or describing the method of death.


Comments