विधिक जागरूकता शिविर में छात्र छात्राओं को दी गईं अहम जानकारियां

स्थानीय अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में बुधवार को तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेमनारायण वर्मा ने की।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

IMG-20260715-WA0092कोंच(जालौन)- स्थानीय अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में बुधवार को तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेमनारायण वर्मा ने की।
 
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, अधिकारों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
 
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, साइबर ठगी, महिलाओं के उत्पीड़न, बाल शोषण अथवा अन्य किसी समस्या की स्थिति में बिना घबराए तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
 
समय पर दी गई सूचना से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है तथा पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ बैंक खाते, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
 
पुलिस विभाग की कुमकुम यादव व अर्चना केशरवानी ने महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी। सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह ने आय जाति निवास आदि के बारे में जानकारी दी। सीएचसी कोंच के सुरजीत सिंह ने स्वास्थ के बारे में जानकारी दी। बीआरसी कोंच के फिरोज खान और विकास ने संयुक्त रूप से शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं  की जानकारी प्रदान की।
 
जन साहस उरई से आए राहुल यादव ने मजदूर हेल्पलाइन के बारे में बताया। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के लिए भी जागरूक और निर्वाह करने पर जोर दिया। शिविर को प्रधानाचार्य प्रेमनारायण वर्मा, बाल विकास विभाग से मुख्य सेविका भारती, पीएलबी स्नेशराजा, अलका भारती आदि ने संबोधित किया। संचालन पीएलबी जगपाल ने किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें