नवीनतम
फीचर्ड
इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
प्रयागराज ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित 9वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 12 जुलाई को उप शिक्षा निदेशक कार्यालय स्थित इनडोर हाल में संपन्न हुई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
प्रयागराज ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित 9वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 12 जुलाई को उप शिक्षा निदेशक कार्यालय स्थित इनडोर हाल में संपन्न हुई।प्रतियोगिता में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 2 स्वर्ण पदक एवं 5 कांस्य पदक जीते।स्वर्ण पदक विजेताओं में इच्छा सिंह व सुशांत सिंह रहे और कांस्य पदक विजेताओं में अयांश पटवा,आदित्य पटवा, विवेक कुमार,सत्यप्रकाश एवं अपेक्षा विजई रहे। इस प्रतियोगिता में जनपद की ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी एवं रेफरी कीर्ति यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस अवसर पर उप खेल अधिकारी और ताइक्वांडो प्रशिक्षक रंजीत यादव,पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला,पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव,फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश,कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार,खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षक आशुतोष सिंह,तलवार बाजी प्रशिक्षक लवली मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी उर्फ मुन्ना,निखिल राणा,जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह रहे।
swatantra prabhat pratapgarh news taekwondo championship Inter School Taekwondo Competition Prayagraj Taekwondo Association Ichha Singh Sushant Singh Ayansh Patwa Aditya Patwa Vivek Kumar Satyaprakash Kirti Yadav Referee Ranjeet Yadav Coach Aditya Shukla Sachin Shukla Khelo India Hockey Indoor Hall Prayagraj Youth Sports India Taekwondo Medal Winners Uttar Pradesh Sports


Comments