बिना परमिट के तिवारी पुर में आम व कैथोलिया में सागौन के पेड़ों की हुई कटान

बस्ती जिले के विकास खण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत शुक्लापुर के राजस्व गांव तिवारी पुर में बिना परमिट के आम के पेड़ की कटान हुई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के विकास खण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत शुक्लापुर के राजस्व गांव तिवारी पुर में बिना परमिट के आम के पेड़ की कटान हुई है जिसको लेकर वन दरोगा अभिषेक यादव व वन रक्षक शाश्वत दूबे अंजान बने हुए हैं । वही दूसरी तरफ दुबौलिया पुलिस वन विभाग का मामला बता कर चुप्पी साधे हुई है ।
 
आपको बता दें कि विकासखण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम ऊँजी के राजस्व गांव कैथोलिया में बीते पिछले सप्ताह में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटान हुई थी जिसकी सूचना हल्का वन दरोगा व वन रक्षक को दी गई थी । वन दरोगा व वन रक्षक ने जांच के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक कार्यवाही नही हो पाई है ।
 
सूत्रों की माने तो जब से चिलमा वीट का प्रभार वन दरोगा अभिषेक यादव व वन रक्षक शाश्वत दूबे ने संभाला है तब से लगातार चिलमा वीट में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान बड़े पैमाने पर हो रही है । लकड़ी माफिया पर वन विभाग की शिथिलता से कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिससे लकड़ी माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है । दुबौलिया क्षेत्र में यदि ऐसे ही चिलमा वीट प्रभारियों का रवैया रहा तो कभी भी चिलमा क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान नही रुक पायेगी । चिलमा व दुबौलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटान को लेकर रेंजर कप्तानगंज राजू प्रसाद ने कड़ी नाराजगी जताई है और उक्त प्रकरण में तत्काल जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें