नवीनतम
फीचर्ड
जहरीले जन्तु के काटने से 6 वर्षीय मासूम ने एम्स में तोड़ा दम
कोतवाली क्षेत्र के मदनखेड़ा मजरे पोखरनी गांव में अंधेरे में मां के साथ सो रहे 6 वर्षीय मासूम चाहत पुत्र महेश को किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया।
महराजगंज/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मदनखेड़ा मजरे पोखरनी गांव में अंधेरे में मां के साथ सो रहे 6 वर्षीय मासूम चाहत पुत्र महेश को किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी महराजगंज ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. एस.के. राय ने बताया बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता महेश कुमार ने बताया बिजली न होने से अंधेरे में कुछ समझ नही आया। बच्चे के चीखने पर जानकारी हुई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मासूम के परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है।
swatantra prabhat uttar pradesh news police investigation Public Health Concern District Hospital Raebareli Postmortem Report CHC Maharajganj Village Incident Rural Tragedy Jagdish Yadav Maharajganj Raebareli News Poisonous Creature Bite Child Death Case Madankheda Village Pokharni Village Six Year Old Child AIIMS Referral Dr SK Rai Emergency Medical Case Raebareli Local News


Comments