नवीनतम
करगढ़ मे खभे पर लगी स्ट्रीट लाइट बनी शो पीस
स्थानीय निवासियों व राहगीरो को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ब्यूरो प्रयागराज- शंकरगढ़ नगर पंचायत मे बिजली के खंभे लगे होने के बावजूद ज्यादातर खम्भे पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी है और जहाँ लगी है वो ख़राब है । इसके परिणामस्वरूप शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों व राहगीरो को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र में शाम होते ही अंधेरा छा जाने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। निवासियों का कहना है कि वार्ड मे , खासकर पंखा चौराहे, मे लगे खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें करीब एक महीने से ख़राब पड़ी जिसकी कई बार शिकायत के बाद भी सुधारा नहीं जा सका l वार्ड वासियो ने नगर पंचायत शंकरगढ़ के चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें लगवाने, की मांग की है।"
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news nagar panchayat shankargarh road safety public welfare local administration infrastructure development municipal negligence street light issue Public Grievance Urban Infrastructure Community Concerns Basic Amenities Civic Problems Shankargarh News Pankha Chauraha Electricity Poles Night Safety Shankargarh Civic News


Comments