नवीनतम
फीचर्ड
काकादेव पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा
कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु एक जनसेवा केंद्र पर आवेदन किया था, किन्तु उसे दिल्ली नगर निगम के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु एक जनसेवा केंद्र पर आवेदन किया था, किन्तु उसे दिल्ली नगर निगम के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त स्वरुप नगर ज्योति श्री ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना काकादेव पुलिस द्वारा जांच की गई, जिसमें शास्त्री नगर स्थित एक जनसेवा केंद्र, संचालक अखिलेश गुप्ता पुत्र गणेश प्रसाद गुप्ता, की संलिप्तता प्रकाश में आई। जांच में पाया गया कि अभियुक्त अपने दो साथियों के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित जन्म, मृत्यु, आय तथा निवास प्रमाण पत्र तैयार करता था। इन फर्जी दस्तावेजों पर दिल्ली नगर निगम का विवरण अंकित कर उनका उपयोग आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में संशोधन कराने के लिए किया जाता था।
उक्त तथ्यों के आधार पर दिनांक 18.07.2026 को थाना काकादेव पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अखिलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दिल्ली नगर निगम के नाम से तैयार 27 फर्जी एवं कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। प्रकरण में अभियुक्त के दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
swatantra prabhat kanpur news uttar pradesh crime news kanpur commissionerate police investigation Law Enforcement News Kakadev Police Kanpur Crime Update Forged Documents Case Birth Certificate Fraud ACP Jyoti Shri Fake Birth Certificate Racket Akhilesh Gupta Arrested Delhi Municipal Corporation Fraud Jan Seva Kendra Scam Shastri Nagar Kanpur Fake Government Documents Aadhaar Document Fraud Forgery Case Criminal Arrest Kanpur


Comments