खेतों से लौटी युवती की रहस्यमई मौत, श्मशानघाट पहुंची पुलिस, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार

कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत महाराज पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमन पुर मजरा गौशाला में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों का दावा है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत महाराज पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमन पुर मजरा गौशाला में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों का दावा है कि बीमारी के कारण जान गई, जबकि चर्चा है कि उसने ज़हरीला पदार्थ खाया था,, आपको बताते चलें कि डोमन पुर मजरा गौशाला में रविवार सुबह 18 वर्षीया युवती मानसी के ज़हरीला पदार्थ खाकर जान देने की सूचना से हड़कंप मच गया,
 
सूचना पर पहुंची पुलिस तों पता चला कि परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गौशाला घाट ले जा चुके हैं,,जब तक पुलिस घाट पहुंची, अंतिम संस्कार हो चुका था, परिजनों ने बताया कि मानसी पुत्री सभाजीत शनिवार को खेतों से धान लगाकर लौटी थी घर आते ही उसने कोल्डड्रिंक पी लिया, जिससे उसे लूज मोशन शुरू हो गया,
 
परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई,,मानसी तीन भाइयों में सबसे छोटी और एकलौती बहन थी,दो भाई विक्की और धीरज बाहर रहने के कारण नहीं आ सके, वहीं मां प्रेमा और पिता सभाजीत का रो रो कर बुरा हाल है, महाराज पुर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवती की मौत बीमारी के कारण हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें