मलिहाबाद में एक्सीडेंट मामले में नया मोड़,लल्ला यादव पर झूठे मुकदमे की साजिश रचने का आरोप

......."राज यादव ने कहा साहब मै निर्दोष हूं",निष्पक्ष जांच की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मलिहाबाद, लखनऊ। 16 जुलाई 2026 की रात लगभग 9 बजे गांव के मंदिर के पास हुए एक्सीडेंट मामले में अब नया विवाद सामने आया है। तिलसुवा निवासी सरला पत्नी कालवीर यादव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में निरंजन सिंह उर्फ लल्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र में दावा किया गया है कि शिकायतकर्ता निरंजन सिंह उर्फ लल्ला ने रंजिश के चलते उनके दोनों बेटों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, एक्सीडेंट की घटना में शिकायतकर्ता ने सरला के पुत्र रजत यादव और राज यादव का नाम लिखवा दिया, जबकि परिवार का कहना है कि घटना के समय दोनों मौके पर मौजूद ही नहीं थे। सरला का आरोप है कि उनका छोटा बेटा रजत यादव उस समय लखनऊ के पारा क्षेत्र स्थित अपने बड़े भाई के मेडिकल स्टोर पर मौजूद था, जबकि बड़ा बेटा राज यादव घर पर किसानों का हिसाब-किताब कर रहा था।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि निरंजन सिंह उर्फ लल्ला ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत दोनों युवकों को मामले में फंसाने का प्रयास किया है। सरला ने यह भी कहा है कि शिकायतकर्ता पहले भी गांव के लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास करता रहा है और इसी मंशा से इस घटना का सहारा लिया गया। वहीं राज यादव का लगातार यही कहना है कि उसका इस घटना से कोई भी दूर दूर तक लेना देना नहीं, साज़िशन उसे अपराधी बनाया जा रहा है l वह लगातार उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रहा है कि साहब मै निर्दोष हूं l निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए l

प्रार्थिनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच की जाती है तो सच्चाई सामने आ जाएगी और निर्दोष लोगों को न्याय मिलेगा। प्रार्थना पत्र में यह भी मांग की गई है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो निरंजन सिंह उर्फ लल्ला के खिलाफ कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार