राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पार कर बस से भिड़ी कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

बस्ती जिले केनगर थाना क्षेत्र के रीठिया फ्लाई ओवर पर रविवार शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती,। बस्ती जिले केनगर थाना क्षेत्र के रीठिया फ्लाई ओवर पर रविवार शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अयोध्या से बिहार की ओर जा रही मारुति टाटा टियागो कार (BR 05 AF 2829) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से बस्ती से लखनऊ की ओर जा रही प्राइवेट बस (UP 51 CT 1758) से आमने-सामने टकरा गई।
 
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह पुलिस बल और सीसी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया।
 
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुंदन कुमार, पुत्र मधुसूदन सिंह, निवासी चिंतामणपुर बाबू टोला, थाना पिपरा, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) तथा पंकज कुमार, पुत्र राम तपस्या सिंह, निवासी माधोपुर फुलवरिया, थाना केसरिया, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) को मृत घोषित कर दिया।
 
हादसे में गंभीर रूप से घायल रितिक कुमार, पुत्र मोहन प्रसाद, निवासी केसरिया, थाना केसरिया, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
 
दुर्घटना के बाद पुलिस ने हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार और बस को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें