नवीनतम
फीचर्ड
प्रेस क्लब संरक्षक राजू उपाध्याय का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
नगर के स्टेशन रोड स्थित होटल जेएस में बुधवार को टूण्डला प्रेस क्लब व प्रेस क्लब टूण्डला के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजू उपाध्याय का जन्मदिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
टूण्डला - नगर के स्टेशन रोड स्थित होटल जेएस में बुधवार को टूण्डला प्रेस क्लब व प्रेस क्लब टूण्डला के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजू उपाध्याय का जन्मदिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि राजू उपाध्याय लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में टूण्डला प्रेस क्लब ने पत्रकार हितों के संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। वक्ताओं ने उनके पत्रकारिता जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पत्रकार समाज का प्रेरणास्रोत बताया। जन्मदिवस समारोह के दौरान होटल परिसर में आत्मीय माहौल देखने को मिला। उपस्थित पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा केक काटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर प्रेस क्लब की मजबूती और पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
समारोह में प्रेस क्लब संरक्षक पुनीत रावत, हेमंत उपाध्याय, अध्यक्ष राधेश्याम चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र पोनियां, सीपी रावत, हितेंद्र यादव,सचिव अरुण रावत, कोषाध्यक्ष राष्ट्रदीप जैन,सह सचिव विवेक शर्मा,संजय शर्मा,संतोष शर्मा,उपेंद्र यादव,योगेंद्र सिंह,महेश ठेनुआ,अनिल शर्मा,देवेंद्र प्रताप सिंह, रामपाल सिंह,अंकित श्रोतीया,जाविद अली,सुनील गर्ग,अनुज रावत, गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh news firozabad news tundla news journalist community tundla press club Raju Upadhyay Birthday Senior Journalist Raju Upadhyay Press Club Tundla Media Event India Station Road Tundla JS Hotel Tundla Journalism Leadership Press Club Celebration Journalist Welfare Rajeshyam Chauhan Arun Rawat Rashtradeep Jain Somendra Poniyan Media fraternity UP


Comments