फीचर्ड
बूथ मजबूत करो और पीडीए की सरकार बनाओ: कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक
आज नवीन मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,
कानपुर। आज नवीन मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, छावनी विधानसभा कमेटी और सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव 'मिंटू' ने किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि अगर पार्टी को मजबूत करना है, तो हम सबको अपने-अपने बूथ पर डटकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने बूथ की कमियों को देखें और उन्हें तुरंत ठीक करें। उन्होंने वोटर लिस्ट को लेकर कहा कि नए लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं। इसके साथ ही, जिन लोगों के नाम दो-दो जगह हैं या जो फर्जी नाम हैं, उन्हें लिस्ट से हटवाने का काम करें ताकि चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो सके।
हाजी फजल महमूद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए अपनी पूरी ताकत लगा दीजिए। अगर हर कार्यकर्ता रोज अपने बूथ पर 2 से 3 घंटे भी दे देगा, तो आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पक्का बनेगी। उन्होंने सभी साथियों से कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में जाएं और पीडीए की बैठकें करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पदयात्राएं निकालने और जनसभाएं करने को कहा, ताकि पीडीए का संदेश घर-घर तक पहुँच सके।
swatantra prabhat kanpur news Samajwadi party up election 2027 Uttar Pradesh Politics Voter List Verification Kanpur Political News Public Outreach Program Haji Fazal Mahmood Shailendra Yadav Mintu Political Strategy Opposition Politics Samajwadi Party Workers Naveen Market Kanpur Booth Strengthening Campaign PDA Initiative SP Meeting Kanpur Cantonment Assembly Frontal Organizations Political Mobilization


Comments