दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन की अपील

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी अंतर्गत चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी अंतर्गत चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चारपहिया और दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा कारों की डिक्की की भी तलाशी ली गई।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने लोगों से कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहन चालकों को समझाया कि वाहन की डिक्की में किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध वस्तु रखना कानूनन अपराध है और ऐसा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को प्रेमपूर्वक यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित यात्रा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नियमित अभियान अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें