गलती से दूसरे खाते में भेजे गए 6 हजार रुपये साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह का जताया आभार

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर। विन्ध्याचल थाना की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए गलती से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए 6 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिलाकर राहत पहुंचाई है। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने मीरजापुर पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की सराहना की।


जानकारी के अनुसार, नौगांव निवासी आकाश विश्वकर्मा ने 26 दिसंबर 2025 को गलती से 6,000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। काफी प्रयास के बावजूद संबंधित व्यक्ति ने रकम वापस नहीं की। इसके बाद आकाश ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।

आकाशीय बिजली गिरने से दुधारू भैंस की मौत, पशुपालक को हुआ भारी नुकसान Read More आकाशीय बिजली गिरने से दुधारू भैंस की मौत, पशुपालक को हुआ भारी नुकसान


पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विन्ध्याचल थाना की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से पूरी 6 हजार रुपये की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई।

जुलाई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित Read More जुलाई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित


राशि वापस मिलने के बाद आकाश विश्वकर्मा थाना विन्ध्याचल पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। साथ ही लोगों से भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की गई।

निगोहां में फर्जी दस्तावेज के सहारे पैतृक मकान हड़पने का आरोप Read More निगोहां में फर्जी दस्तावेज के सहारे पैतृक मकान हड़पने का आरोप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें