घाटमपुर में कुत्ते के हमलें से बुजुर्ग महिला घायल, सीएचसी में इलाज जारी

कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना साढ क्षेत्र अंतर्गत भीतरगांव क्षेत्र स्थिति बारी गांव में सोमवार सुबह एक आवारा कुत्ते के हमलें में 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना साढ क्षेत्र अंतर्गत भीतरगांव क्षेत्र स्थिति बारी गांव में सोमवार सुबह एक आवारा कुत्ते के हमलें में 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरो ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है,,
 
जानकारी के अनुसार बारी गांव निवासी सजवती पत्नी धनीराम, सुबह करीब सात बजे खेत पर काम करने जा रही थी, रास्ते में आवारा कुत्तों ने उन पर अचानक हमला कर दिया,इस हमलें में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,और मदद के लिए चिल्लाने लगी,इसी दौरान खेत की ओर जा रहे गांव के मनीष ने महिला की चीख-पुकार सुनी,वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया,तब सजवती की जान बची,
 
इसके बाद मनीष ने अपनी पत्नी की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया,‌ग्रामीणो का आरोप है कि भीतरगांव क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है उनका कहना है
 
कि कुछ दिन पहले गौरी गांव में भी आवारा कुत्तों के झुंड ने लगभग डेढ़ दर्जन पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई,, ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की हैं भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें