मंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टरो के उपर  लापरवाही का लगाया आरोप। 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में  मंगलवार रात प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

मंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टरो के उपर  लापरवाही का लगाया आरोप। 

कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत Read More कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत

मृतक की पहचान देर रात कोतवाली क्षेत्र के आमघाट निवासी दुर्गा देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार सुबह उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताई गई सभी दवाईयों और इंजेक्शन समय पर उपलब्ध करा दिए गए थे। 

डी ए वी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी।       Read More डी ए वी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी।      

मृतक के पति राजेश कुमार बिंद ने आरोप लगाया कि यदि उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर थी तो अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी पहले ही देनी चाहिए थी ताकि उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी उच्च चिकित्सा स्थान में ले जाया जा सके उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जच्चा और नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन उन्हें वाराणसी रेफर करने की बात कर रहा था जो पूरी तरह अनुचित है। 

डिजिटल भारत और साइबर अपराध Read More डिजिटल भारत और साइबर अपराध

घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझ कर शांत कराया पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों ने पूरे मामले की निपक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें