कोरांव सम्पूर्ण समाधान दिवस में 642 शिकायतें पहुंची।

तहसील कोरांव में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
प्रयागराज। 
 
तहसील कोरांव में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 
 
समाधान दिवस के दौरान भूमि पर अवैध कब्जा, जल-जमाव, क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन, जलनिकासी की समस्या, सड़क निर्माण, सार्वजनिक भूमि एवं संपत्तियों पर अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ भूमि विवादों और अवैध कब्जों के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
 
जनसुनवाई के दौरान आवास की मांग लेकर पहुंचे वृद्ध दिव्यांग द्वारिका प्रसाद ने अपनी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता की जांच कर शासन की योजनाओं के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र व्यक्ति को शीघ्र लाभ मिल सके।
 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 642 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें