नवीनतम
फीचर्ड
जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा आंदोलन के समर्थन में तहसील फूलपुर,के अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम।
तहसील फूलपुर, जनपद प्रयागराज के सम्मानित अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे अनशन एवं आंदोलन के
स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर प्रयागराज।
तहसील फूलपुर, जनपद प्रयागराज के सम्मानित अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे अनशन एवं आंदोलन के समर्थन में तथा उनके प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए तहसील फूलपुर, जनपद प्रयागराज के समक्ष चक्का जाम कर अपना समर्थन दर्ज कराया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने छात्रों के आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखते हुए सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया तथा छात्रों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उनका शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिवक्तागण:
विजय बहादुर यादव, एडवोकेट – अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ,
अरविन्द कुमार यादव, एडवोकेट – पूर्व अध्यक्ष धर्मराज यादव, एडवोकेट – पूर्व अध्यक् राजेश पाल, एडवोकेट – कोषाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, एडवोकेट – महामंत्री दीपांकर यादव, एडवोकेट – प्रकाशन मंत्री धर्मेन्द्र यादव, एडवोकेट
उमाकांत अवस्थी, एडवोकेट
विनोद कुमार यादव, एडवोकेट वरिष्ठ अधिवक्ता शमीम तूफानी जी
- वरिष्ठ अधिवक्ता सृष्टि नाथ त्रिपाठी उपस्थित थे
सभी अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध एवं समर्थन व्यक्त करते हुए छात्रों की मांगों पर शीघ्र एवं न्यायोचित निर्णय लेने की अपील की।
swatantra prabhat India news prayagraj news uttar pradesh news Phulpur Prayagraj Legal Community Advocate Protest Jantar Mantar Protest Student Rights Public Movement Arvind Kumar Yadav Democratic Protest Lawyers Support Students Student Agitation Chakka Jam Advocate Association Vijay Bahadur Yadav Delhi Protest Support Tehsil Phulpur UP Current Affairs


Comments