नवीनतम
फीचर्ड
लोकार्पण की तैयारी तेज: डीएम ने मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
जनपद में निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बलरामपुर, 20 जुलाई।
जनपद में निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) के प्रबंध निदेशक आर.एन. सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक ब्लॉक, सभागार, सड़क, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, सीवरेज, हरित क्षेत्र, लैंडस्केपिंग और परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शेष फिनिशिंग कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
डीएम ने कहा कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय केवल बलरामपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देवीपाटन मंडल के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान भवनों की आंतरिक एवं बाहरी फिनिशिंग, रंगाई-पुताई, फर्श, विद्युत फिटिंग, परिसर की साफ-सफाई, मार्ग निर्माण तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
यूपीआरएनएन के प्रबंध निदेशक आर.एन. सिंह ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए भरोसा दिलाया कि शेष कार्य निर्धारित समय में पूरे कर लिए जाएंगे। डीएम ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित समीक्षा और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विश्वविद्यालय का लोकार्पण बेहतर व्यवस्थाओं के साथ संपन्न कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी भवन खंड के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के अभियंता एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh news balrampur news Government Project District Administration Balrampur Dr Vipin Kumar Jain Educational Infrastructure Education Development Higher Education Uttar Pradesh Maa Pateshwari State University Uttar Pradesh Rajkiya Nirman Nigam RN Singh University Inauguration Devipatan Division Construction Update UPRNN Campus Development Academic Block Administrative Building University Campus Inspection


Comments