से करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत, ।विजली विभाग की लापरवाही का आरोप।

नैनी थाना क्षेत्र के इंदलपुर गांव स्थित आर.एल. पैलेस के पास रविवार दोपहर बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइट के स्टील पोल में करंट उतर आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी,प्रयागराज ।
 
नैनी थाना क्षेत्र के इंदलपुर गांव स्थित आर.एल. पैलेस के पास रविवार दोपहर बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइट के स्टील पोल में करंट उतर आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है ।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश शुरू होते ही स्ट्रीट लाइट के स्टील पोल में करंट प्रवाहित होने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक भैंस पोल की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। 
 
उनका कहना है कि यदि समय रहते विद्युत व्यवस्था की जांच और रखरखाव किया जाता, तो इस तरह की घटना नहीं होती। लोगों ने इंदलपुर पावर हाउस के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें