जलालपुर माफी गांव के विभु सिंह ने पहले प्रयास में  नीट क्वालीफाई, क्षेत्र का बढ़ाया मान

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर।चुनार,क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव के होनहार छात्र विभु सिंह पुत्र अजय सिंह ने 6053 रैंक प्राप्त कर राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट क्वालीफाई कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव  में खुशी की लहर है।

विभु ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। शुरुआती पढ़ाई सनबीम स्कूल वाराणसी से हुई है। उन्होंने कोचिंग के साथ स्व-अध्ययन पर विशेष ध्यान दिया। नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के दम पर उन्होंने नीट जैसी कठिन परीक्षा पहले प्रयास में  ही सफलता प्राप्त की। 
 पिता अजय सिंह एचडीएफसी बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। माता सुनीता कुशल गृहिणी हैं और उन्होंने घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बेटे की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। दादी बालिका इंटर कालेज जलालपुर माफी से अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य हैं, उन्होंने जलालपुर माफ़ी इंटर कालेज में 35 वर्ष तक सेवाएं दी हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने के कारण विभु को बचपन से ही पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिलती रही।

आंधी-बारिश ने छीनी गरीब परिवार की बेटी, झोपड़ी ढहने से छात्रा की मौत Read More आंधी-बारिश ने छीनी गरीब परिवार की बेटी, झोपड़ी ढहने से छात्रा की मौत

सफलता के बाद विभु ने कहा कि लक्ष्य तय करके लगातार मेहनत करने से कोई भी परीक्षा पास की जा सकती है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादी और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। विभु अब एमबीबीएस में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।। 

अनिल ढींगरा ने संभाला आवास आयुक्त का पदभार, योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर Read More अनिल ढींगरा ने संभाला आवास आयुक्त का पदभार, योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर

गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने विभु को बधाई दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभु की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। 

गोरखपुर  सिकरीगंज में पुरानी रंजिश में बिजली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव Read More गोरखपुर सिकरीगंज में पुरानी रंजिश में बिजली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

विधायक अनुराग सिंह ने भी विभु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जलालपुर माफ़ी जैसे छोटे गांव से निकलकर नीट क्वालीफाई करना बड़ी बात है। इससे क्षेत्र के बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें