पति की दूसरी शादी के शक में महिला ने 3 बच्चों संग खाया जहर, 2 की मौत 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में पति पर दूसरी शादी करने के शक में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया। इस हादसे में मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि 2 मासूम बच्चियों का इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की रात पीएचसी मड़िहान से सूचना मिली कि 38 वर्षीय कुसुम और उसकी बच्चे मधु 12 वर्ष, राधिका 10 वर्ष और सत्या 8 वर्ष जहर खाने से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची हैं। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल रेफर किया।

पति की दूसरी शादी के शक में महिला ने 3 बच्चों संग खाया जहर, 2 की मौत 

 विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की अनुमति देने के संबंध में मांग की गई।  Read More  विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की अनुमति देने के संबंध में मांग की गई।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुसुम और 10 वर्षीय राधिका की मौत हो गई। वहीं मधु और सत्या का इलाज अभी चल रहा है।

डगमगपुर में बड़ा हादसा: सुबह 6 बजे बिजली का तार सुधारने पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत Read More डगमगपुर में बड़ा हादसा: सुबह 6 बजे बिजली का तार सुधारने पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

जानकारी के मुताबिक कुसुम का पति धर्मेंद्र दिल्ली में काम करता है। महिला को शक था कि उसने दूसरी शादी कर ली है। इसको लेकर एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था, लेकिन तय तारीख पर पति उसे घर लेने नहीं आया। पुलिस का मानना है कि इसी से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया। 

जिला पंचायत सदस्य साजन कुमार की शिकायत पर हुआ स्थानांतरण; फिर भी पड़री गोदाम पर कुर्सियां नहीं छोड़ रहीं विपणन निरीक्षक दीपिका बरनवाल Read More जिला पंचायत सदस्य साजन कुमार की शिकायत पर हुआ स्थानांतरण; फिर भी पड़री गोदाम पर कुर्सियां नहीं छोड़ रहीं विपणन निरीक्षक दीपिका बरनवाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें