अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराते हुए रिहायशी मकान के टीन शेड को क्षतिग्रस्त कर पलटी,कार सवार तीन घायल 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।ड्रमंडगंज क्षेत्र के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग स्थित गलरा गांव में शुक्रवार की देर रात बारह बजे के करीब हलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल में धक्का मारते हुए हैंडपंप से टकराते हुए गांव निवासी माता प्रसाद मिश्र के रिहायशी मकान में लगे टीनशेड को क्षतिग्रस्त करते हुए जा पलटी।

घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। संयोग था कि घटना के समय बिजली कटी हुई थी नही तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद कार सवार तीनों युवक मौके से भाग निकले और उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचे। जहां चिकित्सक ने तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

लखनऊ: दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान महिला से कथित यौन शोषण Read More लखनऊ: दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान महिला से कथित यौन शोषण

हलिया क्षेत्र के हलिया कस्बा निवासी 18 वर्षीय प्रिंस अपनी कार में अपने साथी 18 वर्षीय बबुलेश निवासी बरी व 18 वर्षीय लवलेश निवासी फुलियारी के साथ ड्रमंडगंज जा रहे थे जैसे ही गड़बड़ा धाम मोड़ के पास पहुंचे तो अनियंत्रित कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे बिजली का खंभा टूट गया। कार सड़क किनारे खड़े सरकारी हैंडपंप को तोड़ते हुए रिहायशी मकान में लगे टीनशेड को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क किनारे पलट गई।तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुली तो तीनों घायल कार से बाहर निकल चुके थे। सूचना पर पहुंचे घायलों के स्वजन उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए।

गोरखपुर:10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन Read More गोरखपुर:10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन

जहां चिकित्सक विमल कुमार ने तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि अनियंत्रित कार के धक्के से विद्युत पोल, हैंड पंप टूट गया है। रिहायशी मकान में लगा टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जांच की जा रही है। कार में सवार तीनों घायल हलिया क्षेत्र के निवासी हैं।

तीन वर्षों से जर्जर पड़ा प्राथमिक विद्यालय भवन, मरम्मत न होने से दुर्घटना का खतरा Read More तीन वर्षों से जर्जर पड़ा प्राथमिक विद्यालय भवन, मरम्मत न होने से दुर्घटना का खतरा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें