ड्रमंडगंज थाने पर दहेज हत्या का एफआईआर नहीं लिखने पर  पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक का खटखटाया दरवाजा। 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय दयाशंकर निवासी ग्राम महुली परसिथिया थाना कोराव जनपद प्रयागराज ने  गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी ननद अर्चना देवी उम्र 25 वर्ष का विवाह वीरेंद्र पाल पुत्र स्वर्गीय कमलेश पाल निवासी मडवा धनावल थाना ड्रमंडगंज के साथ लगभग 5 वर्ष पहले हिंदू रीति रिवाज से हुआ था शादी में अपने सामर्थ के

अनुसार उपहार वह गृहस्थी के सामान दिए थे हमारी ननद को उसके पति से एक लड़की व एक लड़का है किंतु हमारी ननद का पति वीरेंद्र पाल व विपक्षीय संख्या 2 से 3 व 4 दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित करते थे मेरी ननंद मायके आने पर बताती थी दिनांक 09/07/2026 को  समय सुबह लगभग 9:00 बजे उक्त विपक्षीगढ़ मिलकर हमारी ननद को कुएं में पानी निकालते समय साजिश के तहत कुएं में धकेल दिए जिससे उसकी मृत्यु हो गई प्रार्थी के पिता द्वारा थाना ड्रमंडगंज मे दिनांक 09/07/2026 को

गोरखपुर:10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन Read More गोरखपुर:10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन

सूचना दिया गया परंतु आज तक विपक्षीगढ़ के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई प्रार्थी को अंतिम सहारा मानकर प्रार्थना पत्र दे रही हु प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर विपक्षीगढ़ के विरुद्ध उचित कार्रवाई  करने की पीड़ित ने मांग की है।

डीजे हाईटेंशन लाइन से टकराया दो लोगों की हुई मौत चार लोग झुलसे मचा कोहराम Read More डीजे हाईटेंशन लाइन से टकराया दो लोगों की हुई मौत चार लोग झुलसे मचा कोहराम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें