विकास खण्ड खजनी के मुरदेवा गांव में चौपाल बनी जनसमस्याओं के समाधान का मंच

विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी, जल संरक्षण की दिलाई शपथ

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

खजनी, गोरखपुर। विकास खंड खजनी की ग्राम पंचायत मुरदेवा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का प्रभावी मंच साबित हुई। चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

चौपाल में अधिकारियों ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, फार्मर आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज पूरे कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मिशन शक्ति व ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक Read More मिशन शक्ति व ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

भूजल संरक्षण की शपथ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला बढ़ावा

रोजाना ठिकाना बदलकर तेंदुआ वन विभाग के लिए बना चुनौती Read More रोजाना ठिकाना बदलकर तेंदुआ वन विभाग के लिए बना चुनौती

भूजल सप्ताह के अंतर्गत चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे वितरित किए गए। विधायक श्रीराम चौहान ने चौपाल स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

इटवा में बीईओ महेंद्र कुमार का विदाई समारोह, शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई Read More इटवा में बीईओ महेंद्र कुमार का विदाई समारोह, शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

स्वास्थ्य और जनजागरूकता पर भी रहा विशेष जोर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी के डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव तक सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण बिना संकोच अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कर्मचारियों को बताएं।

विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि ग्राम चौपाल सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जानकारी और समस्याओं के समाधान का अवसर मिलता है। वहीं खंड विकास अधिकारी रमेश शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य है।


कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अंशुमालीधर दुबे, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम चौपाल में लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित की प्रभावी व्यवस्था बताया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें