कोटेदार के घटतौली की जांच में हुई पुष्टि, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित 

बस्ती जिले कप्तानगंज ग्राम पंचायत नरहरपुर के कोटेदार संजय कुमार के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी / अनिमियतता की पुष्टि होने पर जांच टीम ने खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज कृष्ण कुमार सिंह को रिपोर्ट प्रेषित की थी ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती।  बस्ती जिले कप्तानगंज ग्राम पंचायत नरहरपुर के कोटेदार संजय कुमार के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी / अनिमियतता की पुष्टि होने पर जांच टीम ने खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज कृष्ण कुमार सिंह को रिपोर्ट प्रेषित की थी । जांच अधिकारी के द्वारा प्रेषित की गई रिपोर्ट के आधार पर खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेज दिया है । 
 
सूत्रों की माने तो जांच टीम ने कोटेदार संजय कुमार के खिलाफ साक्ष्य के साथ रिपोर्ट खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज कृष्ण कुमार सिंह को प्रेषित किया था जिसको लेकर माना जा रहा है कि अब कोटेदार संजय कुमार के खिलाफ ( उचित दर विक्रेता ) कोटेदार की दुकान कन निलंबित होने की कार्यवाही निश्चित हो गई है । कभी भी किसी भी समय उच्चाधिकारियों द्वारा (उचित दर विक्रेता ) कोटेदार संजय कुमार की दुकान के निलंबन की कार्यवाही हो सकती है ।
 
    आप को बता दे कि विकासखण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरहरपुर में ( उचित दर विक्रेता ) कोटेदार संजय कुमार के खिलाफ प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने लामबंद हो घटतौली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था जिस पर एडीओ पंचायत कप्तानगंज सुशील कुमार श्रीवास्तव ने जांच टीम गठित किया था । जांच टीम ने जांच करके जांच रिपोर्ट खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज को प्रेषित किया था । जांच अधिकारी द्वारा प्रेषित किये गये जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटेदार संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है । उक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा प्रेषित किये गये रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा गया है ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें