वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौरसिया की कृति 'दहकते अंगारे' पुस्तक का हुआ भव्य विमोचन

सेक्टर 6 स्थित एनईए भवन के ऑडिटोरियम में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौरसिया की कृति समाज के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित 'दहकते अंगारे' पुस्तक का भव्य विमोचन संपन्न हुआ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात विशेष संवाददाता 
 
नोएडा!
 
सेक्टर 6 स्थित एनईए भवन के ऑडिटोरियम में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौरसिया की कृति समाज के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित 'दहकते अंगारे' पुस्तक का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक लेखनी और तीखे तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले श्री चौरसिया की यह पुस्तक समाज के अनछुए पहलुओं और समकालीन ज्वलंत मुद्दों को उजागर करती है।
 
विमोचन समारोह में नोएडा की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, प्रबुद्धजन एवं साहित्यकार और कवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान साहित्य, समाज और पत्रकारिता की दशा-दिशा पर सार्थक चर्चा भी हुई।
 
इस मौके पर डीडी आरडब्लूए ठाकुर एनपी सिंह, पीठाधीश्वर हनुमंत कृपाधाम, वृंदावन स्वामी पद्मनारायनाचार्य, एनसीएफ अध्यक्ष शालिनी सिंह, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, नोएडा मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, भाजपा नेता अशोक चौहान, यू एस शर्मा, कपिल शर्मा की गौरवमयी उपस्थित रही। मंच का संचालन हास्य व्यंग्यकार शशि पांडेय ने बड़ी खूबसूरत अंदाज़ में किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 'दहकते अंगारे' निश्चित रूप से पाठकों में नई चेतना जगाने का काम करेगी।
 
कार्यक्रम के अंत में सुरेश चौरसिया को इस अभूतपूर्व कृति के लिए शुभकामना दी गईं। सभी अतिथियों व प्रतिष्ठित लोगों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि साहित्य कुमार चंचल 'साधक' कवयित्री किरण सिंह, अंजली करण ' सरधना ' रजनीश त्यागी ( पूर्व एनएसजी कमांडो) ने अपनी उम्दा कविताओं, गजलों के माध्यम से श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीनू शर्मा, प्रवीण पांडेय, पवन राज सिंह, अनीश अहमद का बड़ा योगदान रहा।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें