NEET प्रथम प्रयास में शानदार सफलता, 576 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

जनपद गोण्डा के विकासखंड बभनजोत अंतर्गत ग्राम केशवनगर ग्रांट पश्चिमी (टेंगहवा) निवासी सूरज पाल ने अपने प्रथम प्रयास में NEET-UG परीक्षा में 576 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

गोण्डा।

 जनपद गोण्डा के विकासखंड बभनजोत अंतर्गत ग्राम केशवनगर ग्रांट पश्चिमी (टेंगहवा) निवासी सूरज पाल ने अपने प्रथम प्रयास में NEET-UG परीक्षा में 576 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।

उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 19,936 तथा कैटेगरी रैंक 9,481 प्राप्त कर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।सूरज पाल के पिता अवनी पाल निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता कुशलावती देवी गृहिणी हैं।

गोरखपुर ख़जनी वैभव वर्मा हत्याकांड: में आरोपियों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की मांग, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से  मिला पीड़ित परिवार Read More गोरखपुर ख़जनी वैभव वर्मा हत्याकांड: में आरोपियों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की मांग, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से मिला पीड़ित परिवार

सीमित संसाधनों के बावजूद सूरज ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।सूरज ने अपनी शिक्षा अपने चाचा हरिश्चंद्र पाल एवं बृजेश कुमार पाल तथा चाची सौम्या किरण के संरक्षण और मार्गदर्शन में पूरी की। उनकी इस सफलता में परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कांवड़ मेले से पहले गरमाया बाबा भदेश्वर नाथ धाम की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, प्रशासन से जांच की मांग Read More कांवड़ मेले से पहले गरमाया बाबा भदेश्वर नाथ धाम की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, प्रशासन से जांच की मांग

सूरज की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

08 अगस्त को तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल का सोनभद्र भ्रमण Read More 08 अगस्त को तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल का सोनभद्र भ्रमण



About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें