अवैध कब्जों पर फिर चला बुलडोजर, नैनी गेट पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी।

बुधवार सुबह नैनी गेट क्षेत्र में प्रशासन ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
प्रयागराज। 
 
बुधवार सुबह नैनी गेट क्षेत्र में प्रशासन ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे।
 
प्रशासन ने पूर्व में क्षेत्र के करीब 30 अवैध मकानों और निर्माणों को नोटिस जारी कर उन्हें निर्धारित समय के भीतर स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद बुधवार को नोटिस के दायरे में आने वाले भवनों को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौजूद रहीं।
 
गौरतलब है कि बीते शनिवार को इसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का स्थानीय महिलाओं ने जमकर विरोध किया था। विरोध और हंगामे की स्थिति को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया। पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी रही, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें