नवीनतम
फीचर्ड
ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली।
खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना।
सीखड़ मीरजापुर।
संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे
मीरजापुर।शनिवार को विकास खण्ड मुख्यालय सीखड़ से पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को खण्ड विकास अधिकारी श्री राम जी मिश्रा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विकास खण्ड मुख्यालय से प्रारंभ होकर बगहा, खैरा बाजार होते हुए पुनः विकास खण्ड मुख्यालय आ कर समाप्त हुआ।छात्र छात्राओं द्वारा
अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने एवं नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर प्रा 0अध्यापक आनन्द सिंह प्रा0 अध्यापिका ललिता मौर्या , अध्यापक संतोष सिंह , लक्ष्मण सिंह, राकेश सिंह, शशिकांत सिंह, धीरज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।


Comments