कांवड़ यात्रा व संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलवारी-टांडा पुल का किया निरीक्षण

बस्ती जिले में जिला प्रशासन आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा सरयू नदी में संभावित बाढ़ की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में जिला प्रशासन आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा सरयू नदी में संभावित बाढ़ की आशंका के मद्देनज़र रविवार को मंडलायुक्त बस्ती मंडल, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने सरयू नदी पर स्थित कलवारी-टांडा पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल पर यातायात व्यवस्था, सरयू नदी के जलस्तर तथा आसपास के निचले क्षेत्रों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध यातायात, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा और बाढ़ जैसी संभावित परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करेंगे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें