नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार
फूलपुर पुलिस ने गांव के पास से दबोचा
प्रयागराज। थाना फूलपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव के समीप से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फूलपुर पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण पटेल को ग्राम आटा स्थित जौनपुर रोड मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण पटेल (19 वर्ष) पुत्र मनोज पटेल, निवासी ग्राम आटा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, घटना की शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0-198/2026 के तहत धारा 64(1), 115(2) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
crime news breaking news uttar pradesh police prayagraj crime स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज women safety Rape accused arrested criminal investigation police investigation court proceedings फूलपुर थाना Police Action Legal action Law Enforcement Minor Girl Case Child Protection Phulpur Police Arrest News Wanted Accused BNS case Justice System POCSO Case Village Ata Jaunpur Road


Comments